Posts

Showing posts with the label DU Girls Protest

DU Girls Protest: “आज वो सड़क पर निकली हैं…” — लड़कियों की सुरक्षा पर समाज से सवाल।

Image
Delhi University (DU) में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर छात्राओं के विरोध प्रदर्शन ने एक बार फिर यह सवाल सामने रखा है कि सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षित रहना आखिर किसकी जिम्मेदारी है। हाल के प्रदर्शनों में DU की छात्राओं ने सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न पर कार्रवाई की मांग उठाई है। आज वो सड़क पर निकली हैं… आज वो सड़क पर निकली हैं, जिन्हें हमने हमेशा कहा था— “बेटा, थोड़ा संभलकर जाना।” लेकिन आज वो पूछ रही हैं—क्यों संभलकर हम ही जाएँ? सड़क हमारी है, शहर हमारा है, तो डर भी हमारा ही क्यों हो? किसी लड़की के देर से घर आने पर हम घड़ी देखते हैं, बार-बार फोन करते हैं, उसकी चिंता करते हैं, कभी-कभी उसे डाँट भी देते हैं। लेकिन शायद ही कभी उस सड़क से सवाल करते हैं, जिस पर वो अकेली चल रही होती है। कभी उससे नहीं पूछते कि आखिर तू इतनी असुरक्षित क्यों है? हम बहुत आसानी से कह देते हैं— “लड़कियों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।” लेकिन साहब, उन्हें हर वक्त डरकर जीने की ट्रेनिंग नहीं चाहिए। उन्हें ऐसा समाज चाहिए, जहाँ उन्हें सुरक्षित र...